UGC NET हिंदी विषय की तैयारी कैसे करें ?

UGC NET हिंदी विषय की तैयारी कैसे करें ?

हिंदी भाषा कल्पवृक्ष है इससे जो कुछ भी मांगा जाता है वह सहज ही मिल जाता है। जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें हिंदी आपकी सहायता नही कर सकती हैं पर आवश्यकता इस बात की है हम भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए खासकर प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मौलिक सोच में ही मिल सकती है । शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में काम करने की चाहत वाले प्रतिभागियों को UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा इस बार नेट परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 9 से 23 दिसंबर तक एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा होगा । UGC NET परीक्षा में सफल होने के लिए संपूर्ण पाठ्यक्रम का गहन अध्ययन होता है अधिक पुस्तकों का अध्ययन ना करें बल्कि कुछ किताबों को ही बार बार पढ़ें। अवधारणाओं को समझने पर ज्यादा बल दे। पढ़ने के दौरान आलोचनात्मक व तुलनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं पुस्तकों को पढ़ते समय मुख्य बिंदुओं को रेखांकित कर ले तथा बाद में उन्हें अपनी नोटबुक में लिख ले । खुद का नोट्स बनाए उनका समय समय पर अवलोकन करते रहैं। विगत परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पत्र में सतत अभ्यास करने से परीक्षा में बेहतर किया जा सकता है UGC NET how to prepare hindi subject in hindi

UGC NET परीक्षा प्रारूप –

UGC NET की लिखित परीक्षा में कुल 2 पेपर में प्रश्न पूछे जाएंगे प्रथम प्रश्न पत्र में 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे इसके लिए 1 घंटे का समय निर्धारित है। प्रथम प्रश्न पत्र में तर्कशक्ति परीक्षण तथ्य शिक्षण अभिरुचि से विभिन्न प्रश्न पूछे जाएंगे ।द्वितीय प्रश्न पत्र क अंतर्गत सम्बन्धित विषय में 200 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे इसके लिए 2 घंटे की समय सीमा निर्धारित होगी ।यह परीक्षण कंप्यूटर बेस्ड यानी ऑनलाइन होगी यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ किस्म के होंगे प्रश्न हिंदी भाषा में पूछे जाएंगे परीक्षा परिणाम  के लिए तैयार की जाने वाली मेधा सूची में प्रथम प्रश्न पत्र के अंक भी जोड़े जाते हैं  UGC NET how to prepare hindi subject in hindi

UGC NET प्रश्नों की प्रकृति –

UGC NET परीक्षा में वस्तुनिष्ट बहु विकल्प प्रश्न पूछे जाते हैं प्रश्न प्रायः तथ्यात्मक व अवधारणात्मक किस्म के होते हैं । अवधरणात्मक प्रश्न विशेषता मूलक होते हैं इनमें सर्वोत्तम का चयन करना होता है। कुछ प्रश्न मिलान करने वाले तथा कूट वाले हो सकते हैं ।विषय वस्तु से संबंधित विद्वानों लेखकों के कथन से भी प्रशन हो सकते हैं

UGC NET पाठ्यक्रम – 

प्रथम प्रश्न पत्र में कुल 10 भागों में बंटा होता है प्रथम भाग में शिक्षण अभिक्षमता, द्वितीय में अनुसंधान अभिक्षमता, तृतीय में अध्ययन बोध ,चतुर्थ में संचार, पंचम में गणितीय तर्क ,षष्ट में संगत तर्क ,सप्तम में सूचनाओं का विवेचन ,अष्टम में सूचना का संचार प्रौद्योगिकी करण, नवम में जन व पर्यावरण तथा दशम भाग में उच्च शिक्षा प्रणाली शासन राजनीति व प्रशासन आदि से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी प्रश्न बहु वैकल्पिक वस्तुनिष्ठ किसम के होंगे प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे द्वितीय प्रश्न पत्र के तहत हिंदी चार भागों में बंटा होगा प्रथम भाग में हिंदी भाषा व उसका विकास द्वितीय में हिंदी साहित्य का इतिहास ,तृतीय हिंदी साहित्य की गद्य विधाएं और चतुर्थ भाग में काव्यशास्त्र और आलोचना से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अध्ययन की सुविधा के लिए इनको 10 इकाइयों में बांटा गया है प्रथम इकाई में भक्ति काल के तहत कबीर जायसी ,सूरदास तथा तुलसीदास को पढ़ना है। द्वित्तीय में रीति काल के तहत केशव बिहारी भूषण ,घनानंद आदि को पढ़ना है ।तृतीय में आधुनिक काल के तहत भारतेंदु द्विवेदी ,छायावाद में भारतेंदु, महावीर प्रसाद ,हरि ओध, मैथिलीशरण गुप्त, जयशंकर प्रसाद ,सुमित्रानंदन पंत ,सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और महादेवी वर्मा का अध्ययन अपेक्षित होगा। चतुर्थ में मार्क्सवाद, मनोविश्लेषणवाद ,अस्तित्ववाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद ,नई कविता समकालीन कविता ,नागार्जुन, केदारनाथ ,अज्ञेय,मुक्तिबोध, रघुवीर सहाय तथा कुंवर नारायण को पढ़ाना है ।पंचम इकाई के तहत गद्य साहित्य में पूर्व उपन्यास प्रेमचंद कालीन उपन्यास ,प्रेमचंद उत्तर उपन्यास, कथा कहानी का विकास परीक्षा गुरु चंद्रकांता, गोदान ,शेखर एक जीवनी, मेला आंचल ,बाणभट्ट की आत्मकथा व कहानी में प्रेमचंद की कहानियां तथा नई कहानियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। षष्ट में नाटक के तहत हिंदी नाटक और भारतेंदु प्रसाद के नाटक ,प्रसाद उत्तर नाटक में भारतेंदु का भारत दुर्दशा ,अंधेर नगरी ,जयशंकर प्रसाद का चंद्रगुप्त व ध्रुवस्वामिनी ,मोहन राकेश का अंधा युग तथा आधे अधूरे आदि प्रमुख है ।निबंध व प्रमुख निबंधकार में बालकृष्ण भट्ट ,आचार्य रामचंद्र शुक्ल ,डॉ हजारी प्रसाद द्विवेदी ,डॉक्टर कुबेरनाथ राय ,डॉ विद्यानिवास मिश्र का अध्ययन करना है ।सप्तम में काव्य हेतु काव्य प्रयोजन रस अलंकार रीति ध्वनि वक्रोक्ति औचित्य रस आदि के साथ ही काव्यशास्त्र का विधिवत अध्ययन अपेक्षित है ।इसके अलावा आधुनिक हिंदी आलोचना के प्रमुख आलोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की रस हष्टि व लोकमंगल की अवधारणा आचार्य नंददुलारे वाजपेई की सोशटवादी आलोचना तथा डॉ रामविलास शर्मा की मार्क्सवादी समीक्षा की जानकारी जरूरी है। अष्टम में प्लेटो अरस्तु लागजवाइन्स आई ए रिचर्ड्स आदि को पढ़ ले । UGC NET how to prepare hindi subject in hindi

नवम में कबीर के दोहे जायसी का नागमती वियोग खंड ,सूरदास का ब्रह्मरंगीत तुलसीदास का उत्तरकांड, जयशंकर प्रसाद के कामयानी से श्रद्धा व निराला रचित राम की शक्ति पूजा व कुकुरमुत्ता ,अज्ञेय के असाध्य वीणा और नदी के द्वीप और मुक्तिबोध के अंधेरे में का अध्ययन करना है ।दर्शन इकाई में प्रेमचंद का गोदान अज्ञेय का शेखर एक जीवनी, प्रसाद का चंद्रगुप्त, मोहन राकेश का आधे अधूरे का अध्ययन करना है । इनके अलावा प्रतिभागी ऐच्छिक भाग से भी प्रश्नों को हल कर सकते हैं इनमें भक्ति काल छायावाद कथा साहित्य ,दलित विमर्श ,नारी विमर्श ,हिंदी साहित्य मैं उपन्यास की विभिन्न अवधारणाएं हिंदी कहानी काव्यशास्त्र आलोचनात्मक तथा दार्शनिक सिद्धांतों पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। UGC NET how to prepare hindi subject in hindi




UGC NET के लिए हिंदी विषय के पेपर-II और पेपर-III के पूरे सिलेबस और प्रश्नों को पढ़ने के लिए, इस लिंक http://www.ugc.ac.in/net/syllabuspdf/08.pdf पर क्लिक करें।

UGC NET के हिंदी विषय हेतु उपयोगी पुस्तकें –

  1. हिंदी भाषा- डॉक्टर भोलानाथ तिवारी ,डॉक्टर हरदेव बाहरी और आचार्य देवेंद्रनाथ शर्मा 
  2. -हिंदी साहित्य का इतिहास डॉ नगेंद्र ,रामस्वरूप चतुर्वेदी और डॉ बच्चन सिंह 
  3. -उपन्यास एक अंतरयात्रा डॉक्टर राम दरश मिश्र 
  4. -आलोचना एक अंतर यात्रा- डॉक्टर विश्वनाथ त्रिपाठी 
  5. -काव्यशास्त्र आचार्य देवेंद्रनाथ शर्मा व डॉक्टर शोभा कांत
  6. – साहित्य लोचन -डॉक्टर सीताराम दीन 
  7. -काव्य में तत्व आचार्य देवेंद्रनाथ शर्मा 
  8. -आधुनिक काव्य समीक्षा -डॉक्टर नामवर सिंह, डॉक्टर राम स्वरूप चतुर्वेदी, डॉक्टर नंदकिशोर नवल
  9. – गोदान एक नए परिप्रेक्ष्य में- डॉक्टर गोपाल राय
  10. – शेखर एक जीवनी- डॉक्टर गोपाल राम
  11. – मेला आंचल -गोपाल राय
  12. -राम की शक्ति पूजा -डॉक्टर नंदकिशोर नवल,डॉक्टर सूर्य प्रसाद दीक्षित 
  13. -असाध्य वीणा डॉक्टर बीके मंगलम 
  14. -अंधेरे में -डॉ नामवर सिंह
  15. – छायावाद पर कविता के नए प्रतिमान डॉ नामवर सिंह
  16. – भारत दुर्दशा और अंधेर नगरी- डॉक्टर गिरीश रस्तोगी 
  17. -‘ब्रह्मरगीत- आचार्य रामचंद्र शुक्ल 
  18. -भारत भारती –मैथिलीशरण गुप्त 
  19. -इग्नू की सामग्री का अध्ययन करें
  20. – हिंदी भाषा को साहित्य वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए सरस्वती पांडे व गोविंद पांडे 

UGC NET हिंदी विषय  की रणनीति UGC NET how to prepare hindi subject in hindi

    • – नेट की परीक्षा बीए के बाद शुरू करें 
    • -संपूर्ण सिलेबस टॉपिक वाइज पढ़े।
    • -सदा स्तरीय व मानव पुस्तक का अध्ययन करें 
    • -प्रत्येक अध्याय के लिए समय निर्धारित करें लक्ष्य के अनुसार पढ़े।
    • -हिंदी साहित्य के इतिहास की बेहतर तैयारी के लिए हर अध्याय का एक नोटबुक बना ले इनमें उसमें संबंधित तमाम सूचनाओं का संग्रह करें 
    • -इसमें प्राय सूचनात्मक व कल्पनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं इस परीक्षा में सफल होने के लिए तुलनात्मक अध्ययन करें इसमें मुख्य रूप से बहु विकल्प कालक्रम पर आधारित कथन कारण से जुड़े तथा सम्मिलित करने वाले प्रश्न होते हैं 
    • -काव्यशास्त्र के प्रश्नों को हल करने के लिए काव्यशास्त्र के विद्वानों को उनके द्वारा प्रदत सिद्धांतों की तालिका बना ले  UGC NET how to prepare hindi subject in hindi




  • -प्रश्न की दृष्टि से भक्तिकाल व आधुनिक काल अहम है।
  • – आधुनिक काल के तहत गद्य पद्य तथा नाटक को गंभीरता पूर्वक पढे 
  • -रूपवास अभिव्यंजनावाद ,उत्तर आधुनिकता, दलित विमर्श तथा स्त्री विमर्श का अध्ययन हिंदी साहित्य के  आलोचकों के आलोचनात्मक अवधारणाओं को पढ़े।
  • -भाषा विज्ञान पाश्चात्य काव्य शास्त्र तथा भारतीय काव्यशास्त्र का गहन अध्ययन करें 
  • -नारी विमर्श ,दलित चेतना तथा सरंचनावाद पर विशेष बल दे
  • – समकालीन पत्र-पत्रिकाओं रचनाकारों उनकी रचना पद्धति आदि पर विशेष नजर रखें 
  • -मिथक ,फंतासी ,कल्पना ,प्रतीक की अवधारणा को स्पष्ट करें 
  • -प्रश्नों की प्रकृति को समझने के लिए विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न पत्रों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करें 
  • -अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए किसी मानक गाइड का सहारा लें 
  • -तैयारी के दौरान यदि कोई कठिनाई हो तो किसी योग्य शिक्षक का मार्गदर्शन ले 
  • -अपनी तैयारी को परखने के लिए नियमित रूप से मॉडल सेट का अभ्यास करें 
  • -पढ़े गए अंशो को एक निश्चित अंतराल पर दोहराए।
  • -अपनी सोच को सदा सकारात्मक रखें 
  • -आत्मविश्वास को बनाए रखें 
  • – क्योंकि यह परीक्षा ऑनलाइन होगी इसलिए उसका मॉक प्रैक्टिस आपके लिए लाभप्रद होगा। UGC NET how to prepare hindi subject in hindi

    Related post :- 

  1. UGC NET राजनीतिक विज्ञान तैयारी कैसे करें ?
  2. UGC NET भूगोल विषय के लिए किस प्रकार तैयारी करें ?
  3. किसी विषय को कैसे याद करें ?
  4. हिंदी माध्यम के छात्र और IAS EXAM – निशांत जैन IAS
  5. CDS exam syllabus and pattern
error: Content is protected !!
Don`t copy text!