मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा MPPSC तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची

UPSC IAS GURU टीम आपके लिए MPPSC प्रारंभिक परीक्षा का एक और भाग लेकर आईं हैं और हमें भरोसा है कि यह पोस्ट आपके लिए लाभप्रद होगा मैं इस पोस्ट में हम MPPSC प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित पूर्ण रणनीति को समझेंगे| MPPSC books in Hindi
MPPSC प्रारंभिक परीक्षा की सफलता आपकी रणनीति पर निर्भर करती है अवैज्ञानिक तरीके से बनाई गई बोझिल और तनाव बढ़ाने वाली रणनीति आपको सफलता की बजाय निराशा की तरफ ले जाती है|इसलिए हम यहां विशेष रणनीति पर चर्चा करेंगे और विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए किन स्रोतों को अधिक वरीयता दी जाए और किन्हे कम ?MPPSC books in Hindi

प्रारंभिक परीक्षा में 200 – 200 अंकों के दो प्रश्न पत्र होते हैं पहला सामान्य अध्ययन का और दूसरा सी सैट का प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट सिर्फ सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र के आधार पर ही तैयार होती है , उसमें सी-सैट के अंक नहीं जुड़ते हैं सी-सैट क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है, प्रारंभिक परीक्षा में सी-सैट के अलावा सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र पर फोकस किया जाना चाहिए|MPPSC books in Hindi
विगत वर्षों में सामान्य अध्ययन के विभिन्न खंडों से पूछे गए प्रश्नों का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है कि सभी खंडों के भीतर कुछ विशेष उपखंड होते हैं जिनसे प्राय: अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं उदाहरण के लिए इतिहास में सर्वाधिक प्रश्न आधुनिक भारतीय इतिहास से पूछे जाते हैं इसी तरह विज्ञान में रसायन से कम प्रश्न पूछे जाते हैं |



हालांकि यहां पर यह बता देना जरूरी होगा कि इसी विश्लेषण को आखिरी सत्य ना माना जाए इस परीक्षा की एक विशेषता यह भी है कि इस में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रवृत्ति में परिवर्तन होती ही रहती है|इसलिए सबसे बेहतर तो यही होगा कि अधिक से अधिक खंडों पर मजबूत पकड़ बना ली जाए हालांकि समय के अभाव में स्मार्ट तरीके से रणनीति बनाकर सफलता हासिल की जा सकती है|प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में विगत 10-15 साल के MPPSC के प्रश्न पत्र हल कर अभ्यास करना लाभदायक है इससे प्रश्नपत्र की प्रकृति समझ में आती है|

” सुर्खरू होता है इंसा
ठोकरें खाने के बाद,
रंग लाती है, हिना
पत्थर पे घिस जाने के बाद|”


MPPSC सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम ( प्रश्न पत्र 1)

1. सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण|
2. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं|
3. भारत का इतिहास एवं स्वतंत्र भारत|
4.(क) भारत का भूगोल
(ख) विश्व की सामान्य भौगोलिक जानकारी|
5. भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था|
6 खेलकूद|MPPSC books in Hindi
7. मध्य प्रदेश का भूगोल इतिहास तथा संस्कृति|
8. मध्य प्रदेश की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था|
9. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी|
10. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 एवं सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1995|
11. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993


मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा MPPSC तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची



1. भारतीय इतिहास MPPSC books in Hindi

  • इतिहास के अध्ययन सामग्री में यह आवश्यक है कि चयनित किताबों को बार-बार पढ़ा जाए–
  • आधुनिक भारत: विपिन चंद्र (NCERT 12th)
  • प्राचीन भारत: रामशरण शर्मा ओल्ड (old NCERT 11th &12th)
  • मध्यकालीन भारत: NCERT 11th & 12th

2. भूगोल MPPSC books in Hindi

  • भारत का भूगोल: NCERT 6th to 12th
  • विश्व का भूगोल: NCERT 6th to 12th
  • ऑक्सफोर्ड एटलस: मानचित्र द्वारा अध्ययन
  • भारत का भूगोल: डी.आर ,खुल्लर, माजिद हुसैन ( केवल चुनिंदा खंड)

3. भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था MPPSC books in Hindi

  • लक्ष्मीकांत तथा NCERT 9th to 12th

4. अर्थव्यवस्था MPPSC books in Hindi

  • आर्थिक समीक्षा बजट करेंट अफेयर्स|
  • NCERT 9th to 12th
  • रमेश सिंह : भारतीय अर्थव्यवस्था

5 . सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण

  • NCERT 6th to 12th
  • करंट अफेयर्स (प्रतियोगिता दर्पण, रोजगार समाचार )

6. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं

  • पुढेकर पब्लिकेश करंट अफेयर्स
  • दैनिक भास्कर समाचार पत्र

7. खेलकूद

  • करंट अफेयर्स (मैगजीन व समाचार)
  • इंटरनेट की विभिन्न साइटों से परीक्षा उपयोगी सामग्री|

8. सूचना व संचार प्रौद्योगिकी

  • प्रतियोगिता संदर्भ (कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी)
  • करंट अफेयर्स इंटरनेट
  • विज्ञान प्रगति मैगज़ीन

9. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 सिविल अधिकार व मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993

  • प्रतियोगिता घटना चक्र
  • MPPSC प्री साल्व्ड पेपर एवं अधिनियम

प्रारंभिक परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत खुद करनी पड़ती है कोचिंग की भूमिका निर्देशन तक ही सीमित रहती है मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी में महावीर घटना चक्र , व प्रतियोगिता दर्पण पत्रिका इसका हर खंड पढ़ने व सहेजने लायक है प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू तक की पूरी तैयारी में यह पत्रिका सहयोगी साबित होती है वैसे हर विद्यार्थी को नियमित रूप से पत्रिका का अध्ययन करना चाहिए अंत में निरंतर धैर्य व कठिन परिश्रम के साथ परीक्षा की तैयारी में लगे रहें निश्चित ही सफलता एक दिन आपके कदम चूमेगी|


Related post :- 
error: Content is protected !!
Don`t copy text!