भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं Notes

भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं –

Features of the Indian Constitution in Hindi

भारतीय संविधान निर्माताओं की बुद्धिमता और दूरदृष्टि का प्रमाण है कि वे देश को ऐसा संविधान दे सके जिसमें जनता द्वारा मान्य आधारभूत मूल्यों और सर्वोच्च आकांक्षाओं को स्थान दिया गया था यही वो कारण है जिसकी वजह से इतनी जटिलता से बनाया संविधान ना केवल अस्तित्व में है बल्कि एक जीवंत सच्चाई भी है ।जबकि दुनिया के अन्य अनेक संविधान कागजी पौथो में ही दबकर रह गए हैं भारतीय संविधान निर्माताओं ने विभिन्न विदेशी संविधान का अध्ययन करके अनेक श्रेष्ठ तत्वों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल भारतीय संविधान में स्थापित करने का प्रयास किया कुछ सदस्यों का यह कहना था कि विदेशी तत्व भारतीय परिस्थिति में अनुकूल स्थापित ना हो पाएंगे परंतु जहां व्यवहार का प्रश्न है आज संविधान को लागू हुए 60 वर्ष से अधिक हो गए और भारतीय संविधान निर्विवाद रूप से चलता रहा जबकि भारत के पड़ोसी राज्य म्यंमार पाकिस्तान इत्यादि में संविधान ओर उसके समाप्त होने में अधिक अंतर नहीं था । भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution

जहां तक भारतीय संविधान की विशेषताओं का प्रश्न है भारतीय संविधान लिखित व निर्मित संविधान का कानून है शासन से संबंधित मौलिक नियमों को संविधान सभा के द्वारा लिपिबद्ध किया और वर्तमान में इस में 445 अनुच्छेद 22 भाग 12 अनुसूचियां हैं जबकि कनाडा के संविधान में 147 व ऑस्ट्रेलिया के संविधान में 128 तथा अमेरिका संविधान में मात्र 10 अनुच्छेद है ।डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की श्रेष्ठता का वर्णन करते हुए कहा था भारतीय संविधान व्यवहारीक है इसमें परिवर्तन क्षमता है और इसमें शांति काल और युद्ध काल में देश की एकता बनाए रखने की क्षमता है वास्तव में मैं कहना चाहूंगा कि यदि नवीन संविधान के अंतर्गत स्थिति खराब होती है तो इसका कारण यह नहीं होगा कि हमारा संविधान खराब है बल्कि हमें यह कहना होगा कि मनुष्य खराब है। भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution

भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं निम्न है 

  • -विशालता व लिपिबढता 
  • -संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्
  • – समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष राज्य
  • – एकल नागरिकता 
  • -मूल कर्तव्यों की लिपिबद्धता
  • – व्यस्कक व सार्वजनिक मताधिकार 
  • -मौलिक अधिकार 
  • -न्यायपालिका की स्वतंत्रता
  • – राज्य के नीति निर्देशक तत्व
  • – संघीय शासन प्रणाली 
  • -संसदीय अध्यक्षात्मक प्रणालियों का समन्वय 
  • -अल्पसंख्यक व पिछड़ी जाति के हितों की रक्षा 
  • -संविधान की सर्वोच्चता
  • – लोकप्रिय प्रभुसत्ता पर आधारित संविधान
  • – न्यायिक पुनरावलोकन
  • – संविधान का अनुपूरक विधायन
  • – आधारभूत मामलों में एकता
  • – लोक कल्याणकारी संविधान
  • – सामाजिक समानता
  • – विश्व शांति का समर्थक तथा पर्यावरण संरक्षण पर बल
  • – विधि का शासन 
  • -सरकार की प्रकृति  भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution



संविधान की नकारात्मक विशेषताएं –

1.भारतीय संविधान अत्यधिक लंबा विस्तृत तथा विश्व का सबसे बड़ा संविधान है संविधान के कुछ अनुछेद का उपयोग अभी तक नहीं हो पाया है जबकि कुछ धाराओं का समावेश यह सोच कर किया गया है कि आधारभूत महत्त्व की है और इस कारण सामान्य व्यवस्थापन के स्तर पर उनको छोड़ना नहीं चाहिए । भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution

2.कुछ आलोचकों का मत है कि संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा व्यस्क मताधिकार के सिद्धांत पर निर्वाचित नहीं हुई। थी और उसे संप्रभु संस्था भी नहीं कहा जा सकता यह संविधान सभा मंत्रीमंडल मिशन योजना के आधार पर गठित की गई थी और इसका गठन ब्रिटिश संसद द्वारा किया गया था । भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution

3.भारतीय संविधान को वकीलों का स्वर्ग माना गया है संविधान अस्पष्ट वह जटिल भाषा से युक्त है संविधान के विभिन्न उपबन्धों को विस्तृत व अधिक भाषा में लिपिबद्ध किया गया है ।इसमें प्रयुक्त भाषा न्यायालय की भाषा है भारत के सामान्य नागरिकों के लिए संविधान को समझना कठिन है इस संविधान को विधि विशेषज्ञ ही समझ सकते हैं । भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution

4.भारतीय संविधान ने केंद्र को आवश्यकता से अधिक शक्तिशाली बना दिया है आलोचकों का कहना है कि भारत के संविधान के द्वारा अधिकार केंद्रीय सरकार को सौंप दिए गए हैं और राज्य की स्थिति नगर पालिकाओं के जैसी हो गई है भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति एकीकृत न्याय व्यवस्था इकहरी नागरिकता अखिल भारतीय सेवाएं तथा राष्ट्रपति की संकट कालीन शक्तियां हमारे संविधान के प्रमुख एकात्मक लक्षण है। भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution



5. भारतीय संविधान के अधिकांश प्रावधान विदेशों की नकल है इन आदर्शों और प्रावधानों का भारत की मूल भावना से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है जिस समय भारत का संविधान लागू किया गया था उस समय इसमें 395 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियां थी जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में केवल 7 कनाडा के संविधान में 147 अफ्रीका के संविधान में 253 व ऑस्ट्रेलिया के संविधान में 128 अनुच्छेद हैं । भारतीय संविधान की विशेषताएं Features of the Indian Constitution


Related post :- 

error: Content is protected !!
Don`t copy text!